सीबीएसई शारीरिक शिक्षा परीक्षा संपन्न
डकरा | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डकरा स्थित सीबीएसई परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को शांतिपूर्ण वातावरण में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। विद्यालय के प्राचार्य बी पंडित ने बताया कि डीएवी खलारी और डीएवी बचरा के कुल 102 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्र में 25 अप्रैल को अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी।