डकरा | खलारी युवा मोर्चा के सोमवार को बंद का अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने समर्थन किया है। रविवार को हुई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता मनोज भुइयां ने की। यह जानकारी समिति के सचिव संजीत तुरी ने प्रेस बयान जारी कर दिया। मौके पर देव लाल राम, आनंद तुरी, वीरेंद्र नाथ, चमन, भोला, शिव शंकर, अजय, सुदामा, रवींदर, विक्की, विनोद, अनुज आदि लोग उपस्थित थे।