खिलारी | सीसीएल सेंट्रल अस्पताल डकरा के तत्वावधान में रोहिणी परियोजना अस्पताल में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन श्रमिक संगठन के नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस शिविर में गांधीनगर मुख्यालय से आये डॉ केके दास, डॉ एसके केडिया तथा लैब टेक्निशयन मिस स्निग्धा प्रधान, रामाशीष सिंह के सहयोग से लोगो का रक्तदान कराया गया। शिविर में एसओ ईएंडएम अधिकारी पीएन सिंह, पीएस दलाई और कमलेश कुमार सिंह ने पहले रक्तदान कर शिविर का शुरुआत किया। इसके साथ ही उपस्थित सीसीएल कर्मी सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर महाप्रबंधक एमके राव ने रक्तदान करने वाले लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। रक्तदान कर हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। वही डॉ केके दास ने रक्तदान करने से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दिया और उपस्थित सभी लोगो से जीवन में हमेशा रक्तदान करने की अपील भी किया। रक्तदान करने वालो को सीसीएल के अधिकारियों ने दूध, जूस और फल खिलाया। इस अवसर पर एनके एरिया एसओसी सैयद विलयतुल्लाह, एसके गोस्वामी, डॉ संजय मस्के, डॉ मनोज कुमार, डॉ ललन दास, डॉ मार्की, दिवाकर साहू, विमल कुमार, उमेश चंद्रा, ललन सिंह, बलिराम सिंह, प्रेम कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह,अमृत भोगता, उमाकांत सिंह सहित कई अधिकारी व रोहिणी अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।