संघर्ष करो, संगठित रहो के लगाए नारे, बाबा साहब को किया याद
भास्कर न्यूज | दल्लीराजहरा/बालोद/देवरीबंगला/डौंडीलोहारा/डौंडी/
शनिवार को जिला मुख्यालय सहित दल्लीराजहरा व ब्लाॅक मुख्यालयों में बौद्ध समाज के लोगों ने अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। दल्लीराजहरा में छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज, महाप्रज्ञा बुद्ध विहार, भारतीय बौद्ध महासभा एवं सम्यक बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रैली व झांकी शाम 5 बजे डॉ. अंबेडकर मेमाेरियल भवन से निकाली गई। जो माइंस आफिस चौक, सुभाष चौक, गुप्ता चौक, बस स्टैंड, थाना चौक, जैन भवन चौक हाेते हुए कार्यक्रम स्थल सम्यक बौद्ध महासभा भवन पहुंची। रैली में डीजे की धून पर नाचते-गाते समाज के छोटे-बड़े लोग शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो के नारे लगाते नजर आए साथ ही जो संविधान की बात करेगा वही देश पे राज करेगा के नारे लगाते नजर आए।
इसके पूर्व छत्तीसगढ़ बौद्ध महासभा ने डॉ अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, हेमंत कांडे, छग बौद्ध सभा अध्यक्ष अनिल खोब्रागढ़े, महाप्रज्ञा बुद्ध विहार अध्यक्ष चंद्रकांत नंदेश्वर, समन्वय बौद्ध महासभा अध्यक्ष बीएल बौद्ध, अशोक बांबेश्वर, रतिराम कोसमा,जीपी रामटेके, कृष्णमूर्ति रामटेके, चंद्रशीला बांबेश्वर, एमआर पाटिल, कुशल ठाकुर, विशाल सिंह सहारे माया मेश्राम, चित्रा वैद्य, श्रद्धा वासनिक, राजेश दसोड़े, भुजबल गौर, गौकरण, प्रेम कुंजाम आदि मौजूद रहे।
डॉ अंबेडकर सांस्कृतिक भवन में ध्वजारोहण किया, जुटे पदाधिकारी
दल्लीराजहरा. आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालते समाज के लोग।
सामाजिक समरस्ता दिवस के रूप में मना
भाजपा मंडल खेरथा ने हरीश कटझरे के नेतृतत्व में मार्री बंगला बस स्टैंड स्थित भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विपणन संघ अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर विनोद, महामंत्री टिनेश्वर बघेल, निरंजन साहू, कोषाध्यक्ष अरविन्द सुराना, रामलाल नायक, रवि साहू, हेमलाल देश्लहरे आदि मौजूद रहे।
बाबा साहब ने अंधविश्वास, रूढ़िवादी परंपरा को दूर किया
बालोद में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बौद्ध अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। पारना गीत व डीजे धुन पर युवा व युवतियां थिरकते रहे। शोभायात्रा जय स्तंभ चौक, सदर रोड, मधु चौक होते हुए सभा स्थल अंबेडकर चौक के पास पहुंचते ही सभा के रूप में तब्दील हो गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि बाबा साहब ने किसी धर्म, जाति, रूढ़िवादी, अंधविश्वास, रंगभेद को नहीं मानने पर जोर दिया तथा मानवतावादी सामाजिक व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी, डाॅ. एव्ही महिश्वर, विजय कुमार बघेल, गजानंद प्रभाकर, नीता कमल रामटेके, पद्मिनी साहू, विनोद शर्मा, तुलसी राम खोब्रागढ़े, अध्यक्ष कमलकांत रामटेके, महासचिव डीके सुकदेवे आदि मौजूद रहे।
डौंडीलोहारा में सामूहिक वंदना की
ग्राम सहगांव में बौद्ध समाज के लोगों डाॅ. अंबेडकर की जयंती को मानवता के उत्थान दिवस के रूप में मनाया। र| मेश्राम ने कहा कि डॉ.अंबेडकर किसी विशेष जाति व समुदाय के प्रेरणा श्राेत नहीं है। वह संपूर्ण मानव समाज के लिए उत्थानकर्ता के रूप में जाने जाते है। नगर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भारतीय बौद्ध महासभा व महिला मंडल परिक्षेत्र डौंडीलोहारा ने त्रिसरण पंचशील सामूहिक वंदना की। परिक्षेत्र अध्यक्ष दिलीप मेश्राम, संगीता वैदे, गुहाराम डोंगरे, दिलीप बाफना, विजय कुमार वैदे मौजूद रहे।
सामाजिक भेदभाव प्रगति में बाधक: किशोर
डौंडी में ब्लाॅक स्तरीय सामाजिक समरसता दिवस पर आदर्श विद्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि प्राचार्य पीआर किशोर ने कहा कि सामाजिक भेदभाव देश की प्रगति में बाधक है। भेदभाव को दूर करने डाॅ. अंबेडकर ने काम किया था। अध्यक्षता कर रहे एबीईओ एसके देवागंन ने कहा कि सामाजिक न्याय समरसता के लिए आवश्यक है। विशेष अतिथि पीएल सोनवानी ने परतंत्र भारत में सामाजिक असमानता व भेदभाव को दूर करने के लिए डॉ. अबेंडकर के संघषो प्रेरणा लेना चाहिए।