पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर पालिका के सफाई मित्र ने डैम से निकाला दलदल

नगर पालिका के सफाई मित्र ने डैम से निकाला दलदल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ राजहरा डैम की सफाई करने कई संगठन अपनी सहभागिता दे रहे हैं। अभियान के छठवें दिन डैम साइड काे साफ करने नगर पालिका के सफाई मित्र उतरे।

ग्रीन कमांडाें वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में झरन मंदिर के पास स्थित राजहरा डैम साइड की सफाई में खरपतवार व दलदल को निकाला। लौह नगरी से डौंडी मार्ग पर स्थित बीएसपी डैम साइड का आधे से ज्यादा हिस्सा लागतार सफाई के अभाव में जलकुंभी, खरपतवार व माइंस की लाल मिट्टी है। अभियान में नगर के विभिन्न लोगों के अलावा महिला कमांडो, भारतमाता वाहिनी, निर्भया दल, मछुआरा समिति के सदस्य जुड़ चुके है। शनिवार को नपा सफाई मित्र लक्ष्मी सिन्हा के नेतृत्व में सोहद्रा साहू, कुंज बाई, मिलो पटेल, नेहा डोंगरे, चित्ररेखा, कुंती बाई, प्रभा, दुलेश्वरी, डी शांति, मंजू कोसरे, गायत्री, राधा, सुमित्रा, बसंती, ज्योति बोरकर, खैरूनिशा, राम बाई, डेरहीन, पार्वती, पूर्णिमा, फिजो बाई, श्याम बाई ने सफाई की।

खबरें और भी हैं...