पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमिकों और ग्रामीणों की समस्या नहीं सुलझने पर करेंगे आर्थिक नाकाबंदी

श्रमिकों और ग्रामीणों की समस्या नहीं सुलझने पर करेंगे आर्थिक नाकाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को पांच सूत्रीय मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र कुर्रे, संगठन मंत्री राजहरा व्यापारी संघ विशाल मोटवानी, टिभूराम निर्मलकर के नेतृत्व 7 मई को होने वाले आमरण अनशन के समर्थन रैली निकाली। आमसभा में दल्ली सहित आसपास के ग्राम साल्हे, कारूटोला, भोयरटोला, हिड़कापार, दर्राटोला, कामता, हितकसा, धोतिमटोला, धाबेदंड के लोग शामिल हुए।

श्रमिक नेता विरेंद्र कुर्रे ने कहा कि 15 दिन के अंदर बीएसपी व शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो 7 मई से आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। दल्लीराजहरा, महामाया ढुलकी, कलवर, कच्चे व अन्य माइंस के लाल पानी व लाल मिट्टी से प्रभावित किसान मजदूरों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। बीएसपी को करोड़ो का लाभ रहा है। लेकिन क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर खर्च नहीं कर रही है। माइंस मे कार्यरत नियमित, डीपीआर व ठेका श्रमिक के बच्चों को बीएसपी के संस्थानों मे नि:शुल्क प्राथमिक व उच्च शिक्षा सहित, मेडिकल की सुविधा दी जाए। राजहरा व्यापारी संघ के संगठन मंत्री विशाल मोटवानी ने कहा कि दल्लीराजहरा के 270 एकड़ जमीन का पट्टा दिया जाए। साथ ही 130 एकड़ बीएसपी की जमीन को राजस्व विभाग को सौंपा जाए। विजयभान सिंह, मुकेश, दीपक, अजय, पप्पू, देवप्रसाद, लखनलाल, हेमलाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...