- Hindi News
- National
- शास्त्री नगर में 10 दिनों के बाद नलों से आया पानी, मोटर जलने के कारण ठप हुई थी सप्लाई
शास्त्री नगर में 10 दिनों के बाद नलों से आया पानी, मोटर जलने के कारण ठप हुई थी सप्लाई
शास्त्री नगर वार्ड 4 गुप्ता चौक के लाेगों को 4 अप्रैल से माेटर जलने के कारण पानी की समस्या हो रही थी। वह अब दूर हो गया। नगर पालिका ने बोर को ठीक कर लिया। जिसके बाद मंगलवार से पानी की सप्लाई लोगों के घरो तक शुरू कर दी।
10 दिन तक पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी आनंद सोनी, मनोहर करतारी, ताराचंद जैन, सोनिया, प्रिया ने बताया कि 4 अप्रैल काे गुप्ता चौक के पास के बोर का मोटर जल गया था। जिस कारण से पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा था। नपा के टैंकर से पानी की व्यवस्था कर रहे थे। कई लोग तो सौ फीट लंबा पाइप लगा कर घरो तक पानी ले जा रहे थे। लेकिन अब जले मोटर को ठीक कर पानी आपूर्ति शुरू करने पानी की परेशानी दूर हुई। पार्षद के ईश्वर राव ने बताया कि गुप्ता चौक रोड में बोर का मोटर जल जाने से टैंकर से वार्ड में पानी आपूर्ति की जा रही थी। मोटर को ठीक कर पाइप लाइन से पानी सप्लाई किया जा रहा है।