स्वास्थ्य शिविर में 472 मरीजों की आंखों का परीक्षण कर दवाइयां दी
तहसील साहू संघ एवं शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा के तत्वावधान में सोमवार को साहू सदन में नि:शुल्क चिकित्सा, नेत्ररोग परीक्षण व दवा वितरण शिविर लगाया गया। इस शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी छत्रपाल साहू ने 62 लोगों का नेत्र परीक्षण किया।
पंचकर्म 105, सिरोधारा 104, कटिवस्ती 99, अन्य रोगों के 102 मरीजों सहित कुल 472 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. आशुतोष पाठक, अमित द्विवेदी, अशोक वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, नीता वर्मा, डॉ. ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मचारी अरूणा, सबिला, शीतल चुरेन्द्र, शीतल चौहान, हीरालाल धुर्वे, बोरकर, राधिका नेता, त्रिवेणी साहू, आजाद साहू, खेदूराम ने सेवाएं दी।
शिविर में गठिया, वात की बीमारी, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, लकवा, ब्लड प्रेशर, मोटापा, चर्म रोग बेमची, अपरस, खाज-खुजली, दाद, एक्जीमा, पेट रोक एसीडीटी, गैस, कब्ज, अपचन, पथरी, किडनी संबधित बीमारी, महिला रोग, माइग्रेन, मानसिक तनाव का इलाज किया गया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष कांशीराम निषाद, तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा अध्यक्ष तोरणलाल साहू, राधेश्याम साहू, लैलन कुमार साहू, मोहन लाल साहू, रेखू राम साहू, शीतल साहू, श्यामलाल साहू, अंजू साहू, वीणा साहू, सत्या साहू, द्रोपती साहू, डिलेश्वरी, चेतन, रामेश्वर, गजेन्द्र, घनाराम, बसंत, देवमन, चुरामणी, रामसिंग, निर्मलदास, गंगाधर, मनाराम, राधा, विमला, गीता साहू उपस्थित थे।
शिविर में जांच कराते नपा अध्यक्ष कांशीराम निषाद।