पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना विनती खोब्रागढ़े ने कथक की दी प्रस्तुति

अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना विनती खोब्रागढ़े ने कथक की दी प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|रेलवे इंस्टीट्यूट के प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना विनती खोब्रागड़े के अलावा अन्य कलाकार पायल थुल, मनी कर्णिका, पिंकी, मेघा कावले, अध्वनी परवीन, चहक बंसोड़, कपिल खोबरागड़े, समीर डोंगरे, पर्ल कांबले, यश कांबले, उरवी चुनारकर, ईशा दुपारे, पूनम मेश्राम, सुनैना तिगोटे एवं परमानंद करियारे ने नृत्य की प्रस्तुति दी। सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष गजानंद कुड़ोपी, मुस्लिम समाज के अध्यक्ष नईमुद्दीन खान, पुणे महाराष्ट्र से आए सामाजिक चिंतक रविकांत गौतमी ने संबोधित किया। बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई। पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, संयोजक हेमंत काण्डे, प्रभाकर कुड़ोपी, भुजबल गौर, बीएल बौद्ध, अनिल खोब्रागढ़े, प्रमोद कावले, डीसी कुर्रे, साेमनाथ उइके, नईमुद्दीन खान, कोमल पटेल, घनश्याम पारकर, छेदीलाल मालेकर, त्रिभुवन बौद्ध, जितेन्द्र मेश्राम आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...