सामाजिक बहिष्कार करने वालों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस से शिकायत
दल्लीराजहरा|अंतरजातीय विवाह करने पर समाज के लोगों ने बहिष्कार कर दिया। जिसके कारण मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। कुसुमकसा के योगेश कुमार पिस्दा ने थाना प्रभारी दल्लीराजहरा को आवेदन देकर सामाजिक बहिष्कार करने की मांग की है। योगेश कुमार पिस्दा ने बताया कि आर्य समाज में इंद्राणी बैस से अंतरजातीय विवाह किया है। इसके चलते समाज के लोगों ने बहिष्कार कर आर्थिक दंड वसूल किया है।