पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के विकास की चिड़िया ढूंढने निकले एनएसयूआई के कार्यकर्ता

सीएम के विकास की चिड़िया ढूंढने निकले एनएसयूआई के कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को नगर के एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के विकास की चिड़िया ढूंढने निकले। मुख्यमंत्री की विकास यात्रा पर कटाक्ष करते हुए छत्तीसगढ़ में विकास की चिड़िया खोजने के लिए पोस्ट कार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को चिट्ठी के माध्यम से विकास कहां है, का सवाल कर रहा है।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड, माइंस आॅफिस चौक, जैन भवन चौक में लोगों से पत्र लिखवाकर प्रदेश मुखिया से विकास की जानकारी मांगी। एनएयूआई प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े ने कहा कि पिछले 14 साल में विकास किया है वो आज तक कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके विरोध में दल्लीराजहरा के चौक-चौराहे में गरीब किसान और रोड के किनारे दुकान लगाकर जीवन बसर करने वाले व बुद्धिजीवी वर्गों से लापता विकास की चिड़िया उसे खोजने के लिए पोस्ट कार्ड में लिखवाया। इस अभियान के तहत जिस किसी सज्जन को सरकार की विकास की चिड़िया मिले वो तत्काल सूचित करने की बात भी कही। इस दौरान सुमत शाह, भरत देवांगन, प्रवीण करसेल, जय कंवर, संजय, जावेद खान उपस्थित रहे।

दल्लीराजहरा. लोगों से पोस्ट कार्ड भरवाते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...