सलवा जुडूम, वन अधिकार कानून, पेशा कानून में बदलाव के खिलाफ जन मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को शाम 4बजे बाइक रैली निकाली। नगर भ्रमण करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
रैली जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्यमार्ग शहीद गैरेज, वीर नारायण सिंह चौक, गाडर पुल, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, श्रम वीर चौक, जैन भवन चौक से होकर माइंस ऑफिस चौक में सभा के रूप में परिवर्तित हुई। जन मुक्ति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जीत गुहा नियोगी, सचिव बसंत कुमार रावटे, शंखर प्रधान ने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी, मजदूर, किसान व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के खिलाफ षडयंत्र कर नए-नए नियम कानून लाकर उनका शोषण कर रही है। देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसानों को सूखा राहत व बीमा की राशि पहुंचने में भी शासन असमर्थ साबित हो रही है। जिससे किसान चिंतित है। बाइक रैली में जन मुक्ति मोर्चा के यादराम कोर्राम, चन्द्रशेखर यादव, ईश्वर निर्मलकर, बालूराम यादव, नरेंद्र ग्वाल, हुमन, शहजाद, मस्तान, रूबी एंथोनी, गज्जू मांडवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आदिवािसयों के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप
दल्लीराजहरा. बाइक रैली मेें शामिल जमुमो कार्यकर्ता।