पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 88 सदस्यीय दल में जिले से 27 खिलाड़ी भाग लेंगे

88 सदस्यीय दल में जिले से 27 खिलाड़ी भाग लेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्यूथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के तत्वावधान में गोवा म्यूथाई संघ के आयोजन में एमआईएनएफ राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप यूथ हास्टल परिसर पणजी गोवा में 1 से 4 जून तक होगी। इसके लिए 88 सदस्यीय छग म्यूथाई दल की घोषण बुधवार को की गई। छग म्यूथाई दल 30 मई को गोवा के लिए रवाना होंगे।

म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, सचिव अनिस मेमन ने बताया कि 1 से 3 मई तक दल्लीराजहरा में हुए 17वीं म्यूथाई चैंपियनशिप मेें प्रदर्शन के आधार पर छग म्यूथाई टीम में बालोद जिले से 13 बालक, 14 बालिका, कोरबा जिले से 10 बालक व 10 बालिका, रायपुर जिले से 7 बालक व 6 बालिका, बस्तर से 7 बालक व 3 बालिका, राजनांदगांव जिले से 7 बालक व 2 बालिका, बिलासपुर से 4, कांकेर से 3, दुर्ग से 1 बालक व कबीरधाम जिले से 1 बालिका को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ म्यूथाई टीम के कोच, मैनेजर व फिजियो के रूप में टामिन साहू बालोद, नजमा परवीन कांकेर, आकाश मौर्य बिलासपुर, अब्दुल मोईन बस्तर, राजेश्वर श्रीवास, तेजस राठौड़ सहित 10अन्य सपोर्टिंग सदस्य टीम के साथ गोवा जाएंगे। गोवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में फेडरेशन द्वारा छग के हरबंश कौर बालोद, प्रणवशंकर साहू राजनांदगांव, कमलेश देवांन कोरबा, संदीप सोनवाने रायपुर को निर्णायक बनाया गया है।

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के लिए 30 मई काे गोवा के लिए रवाना होंगे, इस माह दल्ली में किए प्रदर्शन के आधार पर चुना

दल्लीराजहरा. इन खिलाड़ियाें का नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया चयन।

जिले से म्यूथाई में इन खिलाड़ियाें का हुआ चयन

बालक में तनिष्क साहू, विनोद सक्सेना, आमिर, आयुष साहू, विपिन, राजकुमार, कुणाल सिन्हा, विनय यादव, अनुराग, हेमंत साहू, सुव्रत गुप्ता, परमेश्वर, ओंकारेश्वर साहू, बालिका में रागिनी गुप्ता, उषा चौधरी, वंशिका, वाणी, प्रियांशु इनवती, नेहा निर्मलकर, नम्रता, राधा, दिक्षा, अनुष्का जेना, ओमिका जेना, प्रियंका, आईका सिंह, अल्का साहू शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...