बालोद व दल्लीराजहरा में नि:शुल्क वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर आज से
बालोद|क्रीड़ा भारती के तत्वावधान वेटलिफ्टिंग का नि:शुल्क 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 17 मई से बालोद व दल्लीराजहरा में लगाया जा रहा है। इसमें किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
प्रशिक्षणार्थियों को छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती संस्था की ओर से टी-शर्ट व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सचिव सुमित उपाध्याय व जिलाध्यक्ष नरेंद्र साहू ने बताया कि शिविर फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद व दल्लीराजहरा में अनीता शिंदे के मार्गदर्शन में चलाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन डीईओ बीआर ध्रुव, बीईअो बसंत बाग, जिला क्रीड़ा भारती के संरक्षक नरेंद्र ठाकुर, सचिव पंकज चौधरी, जहरुद्दीन कुरैशी, अजय यादव, महेश यादव, धर्मा राजू, तोरण सिन्हा, जयंत देवांगन करेंगे।