स्वच्छता व सुरक्षा के बारे में दिए टिप्स
दल्लीराजहरा|लौह अयस्क समूह दल्लीराजहरा में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोह खान व्यवसायिक प्रशिक्षक केन्द्र के सभागार में बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि राजहरा यंत्रीकृत खदान उप महाप्रबंधक तपन सूत्रधार थे। अध्यक्षता उप महाप्रबंधक एके देवांगन ने की। खान प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में नवा बिहान नाट्य संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण का संदेश देने वाले लघु नाटिका प्रस्तुत किया। वरिष्ठ प्रबंधक बीरेन्द्र कुमार ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान 1 मई से 15 मई तक चले कार्यक्रम की जानकारी दी। उपमहाप्रबंधक देवांगन ने जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता व सुरक्षा को अपनाने की सीख दी। पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल के प्रतिभागियों, नाट्य संस्था नवा बिहान के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा स्वच्छता का संदेश देने वले बनाई गई लघु वृत्त चित्र परिवर्तन को दिखाया गया।