जागरूकता लाने निकाली बाइक रैली
दल्लीराजहरा|जनमुक्ति मोर्चा ने किसानों के अधिकारों को लेकर जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को बाइक रैली निकाली। जमुमो के ब्लॉक अध्यक्ष यादराम कोर्राम ने बताया कि जनमुक्ति मोर्चा छग द्वारा डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के किसानों में जागरूकता लाने के लिए हर साल दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाया जाता है। उसी के तहत किसानों को अच्छी खाद व बीज का उपयोग करने प्रेरित किया गया।