पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाह मुहूर्त शुरू, अक्षय तृतीया पर हुई खरीदारी

विवाह मुहूर्त शुरू, अक्षय तृतीया पर हुई खरीदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को अक्षय तृतीया के साथ शुभ मुहूर्त पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्राें में शादी का सिलसिला शुरू हो गया। शादी के लिए अक्षय तृतीया के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में जमकर खरीदारी हुई।

बुधवार तक करोड़ों का कारोबार हुआ। इसे देखते हुए आगे भी अच्छी खरीदारी हाेने का अनुमान व्यवसायी लगा रहे हैं। ज्वेलरी से लेकर कपड़े, फर्नीचर, केटरिंग, टेंट की मांग बढ़ गई है। शादियां के लिए मैरिज गार्डन और भवन में हो रही हैं। जिसके लिए 8 से 10 हजार रुपए खर्च कर रहे हैं।

अक्षय तृतीया पर बाजार में रही भीड़।

इन तिथियों में शुभ मुहूर्त

अप्रैल- 20, 26, 27, 28, 29, 30

मई- 11, 12, (16 मई से 13 जून तक शादियां नहीं)

जून- 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29

जुलाई- 5, 6 और 10, (23 जुलाई से 19 नवंबर तक चातुर्मास शुरू होगा) चार माह तक विवाह नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं...