- Hindi News
- National
- केंद्रीय इस्पात व खान मंत्री से दल्ली के 800 परिवारों को मालिकाना पट्टा देनेे की मांग की
केंद्रीय इस्पात व खान मंत्री से दल्ली के 800 परिवारों को मालिकाना पट्टा देनेे की मांग की
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार सहित 5 सूत्रीय मांग को लेकर बुधवार को तहसीलदार सोनित मेरिया को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री व केन्द्रीय इस्पात व खान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र कुर्रे, संगठन मंत्री राजहरा व्यापारी संघ विशाल मोटवानी, टिभूराम निर्मलकर ने बताया कि ज्ञापन में नगर सहित दर्राटोला, हिड़कापार, भोयरटोला, कामता, मरदेल, धोतिमटोला, हितकसा, धोबेदंड, साल्हे, कुंजामटोला के ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित दल्लीराजहरा, ढुलकी कलवर व महामाया के लालपानी से प्रभावित किसान, मजदूरों को क्षतिपूर्ति देने के साथ खदानों में प्रभावित परिवार के एक-एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए। दल्लीराजहरा के 800 परिवारों को तत्काल मालिकाना हक रजिस्ट्री पट्टा दिया जाए। बीएसपी इस्पात संयंत्र के दल्लीराजहरा, राजहरा सहित महामाया माइंस के 25 किमी के दायरे में विकास किया जाए। माइंस आॅफिस कार्यालय पहुंच जीएम सुरेन्द्र सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में माइंस के भीतर चल रहे वर्तमान ठेका कार्यो मे 50 फीसदी स्थानीय लोगों को काम एवं नए ठेका कार्यो में 100 फीसदी काम क्षेत्रीय बेरोजगारों को देने की मांग प्रबंधन से की गई है। विजय भानसिंह, मुकेश, दीपक सिंह, अजय सिंह, पप्पू पंजवानी, सुरज दर्रो, देवप्रसाद, लखनलाल, सोमनलाल बढ़ाई, प्रकाश गावड़े, पवन प्रसाद, हेमलाल उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा. तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण व अन्य।