कलेक्टर ने सोसायटी में देखा कोर पीडीएस मेरी मर्जी योजना का काम
बालोद|बुधवार को कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर टाउनहाॅल के सामने संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में कोर पीडीएस मेरी मर्जी योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने उपलब्ध राशन सामग्री व वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। संधारित रजिस्टर को देखा। जिला खाद्य अधिकारी केएस नाग ने बताया कि कोर पीडीएस योजना के अंतर्गत अप्रैल से जिले के नगर पालिका परिषद बालोद के चार व दल्लीराजहरा के तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों में योजना शुरू की गई है। जिसमें नगर पालिका क्षेत्र के हितग्राहियों द्वारा अपने वार्ड से संलग्न शासकीय उचित मूल्य दुकान के अलावा कोई भी सरकारी दुकानों से राशन खरीदा जा सकता है। हितग्राहियों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने राशन कार्ड के सदस्यों का आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।