बीएसपी में आयरन ओर परिवहन करने वाले वाहन को रोका, 53 लोग गिरफ्तार
नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के 5 सूत्रीय मांग को लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह 10 बजे झरन मंदिर के आगे राजहरा बंकर जाने वाले अवैध रूप से महामाया व दुलकी माइंस से ओवरलोड लौह अयस्क परिवहन के विरोध में चक्काजाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महामाया एवं दुलकी माइंस से राजहरा बंकर में आने वाले ट्रकों में 3 टन तक अयस्क ओवरलोड रहता है। ड्राइवरों से लिए तौलक पर्ची को दिखाते हुए बताया कि 15 टन अंडरलोड को बढ़ाकर 18 टन तक परिवहन किया जा रहा है। आयरनओर की गाड़ियों को रोकने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस जवान चक्काजाम स्थल में पहुंचे। इस दौरान लोगों की पुलिस से कहासुनी भी हो गई। आंदोलनकारियों ने बताया कि एक दिन पूर्व ही बीएसपी प्रबंधन व पुलिस को चेताया था। लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इधर, मामले में राजहरा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि बीएसपी लौह अयस्क परिवहन को प्रभावित करने एवं जाम लगाने के लिए 53 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
दल्लीराजहरा. वाहन को रोकने वालाें को गिरफ्तार कर ले जाते हुए।