लिखित आश्वासन के बाद 9वें दिन खत्म हुआ आमरण अनशन
दल्लीराजहरा|नगर के विकास के लिए पांच सूत्रीय मांगाें को लेकर 9 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन अधिकारियाें के लिखित आश्वासन के बाद मंगलवार शाम 7.45 बजे समाप्त हो गया।
प्रभारी कलेक्टर राजेंद्र कटारा, सीएसपी भारतेन्दु द्विवेदी, आईओसी महाप्रबंधक राजहरा सुरेन्द्र सिंह, राजहरा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार, तहसीलदार सोनित मेरिया, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा ने पंडाल स्थल पहुंचकर वीरेन्द्र कुर्रे व उनके साथियों से 5 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सांसद प्रतिनिध गोविंद वाधवानी, नगर पालिका अध्यक्ष कांशीराम निषाद, उपाध्यक्ष रूखसाना बेगम, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, विशाल मोटवानी के साथ दो घंटे तक चर्चा की। जिसके बाद अधिकारियों के लिखित आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाएंगे।
पांच सूत्रीय मांग पर हुई चर्चा