- Hindi News
- National
- नाटिका के जरिए स्वच्छता बनाए रखने की सीख दी सुरक्षा के बारे में भी बताया
नाटिका के जरिए स्वच्छता बनाए रखने की सीख दी सुरक्षा के बारे में भी बताया
लौह अयस्क समूह राजहरा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को स्वच्छता, सुरक्षा व पर्यावरण विषय पर लघु नाटिका का मंचन किया गया।
नाटक के माध्यम से व्यावहारिक जीवन तथा कार्यस्थल में स्वच्छता व सुरक्षा के महत्व को बताया। स्वच्छता नहीं होने से मच्छर, मक्खी व बैक्टीरियां से लाेग बीमार पड़ते है। औद्योगिक कार्यक्षेत्र में सुरक्षा साधनों को अपनाकर सुरक्षित कार्यशैली अपनाने के साथ नशामुक्ति व नशाबंदी की भी महत्वपूर्ण सीख दी गई। नाटिका में पर्यावरण के जागरूकता की सीख दी गई। कार्यक्रम खान व्यावसायिक व प्रशिक्षण संस्थान, लौह अयस्क समूह के मागदर्शन में प्रस्तुत किया।