एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दल्लीराजहरा में सत्र 2017-18 में अध्ययनरत बच्चों के पालकों का बैठक रविवार को रखी गई। जिसमें चर्चा किया गया कि विद्यालय के संस्था प्रमुख एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में जिला कलेक्टर जनदर्शन में 22 मई को पालक अपने आवेदन के साथ उपस्थित होंगे।
बैठक में बंशीलाल रावटे, दोमन सिंह ठाकुर, अघन सिंह ठाकुर, रामसिंह नायक, नरोत्तम लाल ठाकुर, मधुराम ठाकुर, खेमलाल, कुंवर सिंह रावटे, कृष्ण कुमार चुरेन्द्र, मुकेश कुमार नायक, अर्जुन ठाकुर, सुंदर तारम, सहदेव ठाकुर, अश्वनी आर्य, संतोष मंडावी, खेमलाल गावड़े, शरद सिंह नेताम, मुराली राम नेताम उपस्थित थे।