पंकज जैन मुंबई में सम्मानित
दल्लीराजहरा|ब्रिटानिया इंडिया लिमिटेड मुंबई ने छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट बिक्री में प्रथम आने पर सुपर स्टाकिस्ट जयश्री इंटर प्राइजेस दल्लीराजहरा के संचालक पंकज जैन को मुंबई में एक समारोह में कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर ने सम्मनित किया। साथ ही मलेशिया भ्रमण के लिए टिकट दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के एरिया सेल्स मैनेजर प्रियरंजन पांडे व सूरज रंधावा उपस्थित थे।