दल्लीराजहरा|जिला सहकारी संघ बालोद व निषाद समाज दल्लीराजहरा के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी कार्यशाला का 23 मई को निषाद समाज भवन में दोपहर 1 बजे से रखी गर्इ है। जिला सहकारी संघ अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष लखनलाल साहू, सेवानिवृत अपर पंजीयक पीआर नाईक, हाथकरघा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एससी देवांगन, पिनाको एग्रो एण्ड फूड्स के टेक्निकल डायरेक्टर भूपेन्द्र राठौर, पशु पालन विभाग के चिकित्सक सहित अनेक तकनीकी जानकार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सहकारिता का महत्व, सहकारिता के लाभ के साथ-साथ, छग शासन हाथकरघा विभाग का योजनाओं, हाथकरघा के माध्यम से स्वरोजगार, मशरूम उत्पादन से आर्थिक उन्नयन की जानकारी देंगे।