दल्लीराजहरा के विकास सहित पांच मांगों को लेकर निकाली मशाल रैली
दल्लीराजहरा. सोमवार शाम 7 बजे नगर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मशाल रैली में शामिल लोग।
भास्कर न्यूज | दल्लीराजहरा
सोमवार को शाम 7 बजे दल्लीराजहरा के विकास को लेकर मशाल रैली निकाली गई। सामाजिक कार्यकर्ता विरेन्द्र कुर्रे, संगठन मंत्री राजहरा व्यापारी संघ विशाल मोटवानी व टिभूराम निर्मलकर के नेतृत्व में क्षेत्रों के निवासियों को रोजगार सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर नारे लगाए।
शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते 7 मई को दल्लीराजहरा के विकास के लिए अमरण अनशन किया जाएगा। विरेन्द्र कुर्रे, विशाल मोटवानी ने कहा कि आयरन ओर के लालपानी से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उचित मुआवजा व बीएसपी में स्थाई नौकरी, पिछले कई साल से लंबित 270 एकड़ भूमि में दल्लीराजहरा के निवासियों को स्थाई पट्टा, बीएसपी के अतिरिक्त 130 एकड़ भूमि में बसे रहवासियों को मालिकाना हक दिलाने, बीएसपी के ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य सुविधा देने, महामाया व ढुलकी माइंस में लोगों को काम दी जाए। इस अवसर पर दल्लीराजहरा समेत पांच सूत्रीय मागं के संबंध में आवाज उठाई गई।