पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डौंडी में जिला स्तरीय उज्ज्वला दिवस 20 को

डौंडी में जिला स्तरीय उज्ज्वला दिवस 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|सोमवार को कलेक्टर ने उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के विस्तारण के लिए बैठक ली। जिसमें बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नए हितग्राहियों का केवाईसी फार्म भरवाया जाएगा। जनपद पंचायत डौंडी में आयोजन होगा।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल आठ एलपीजी गैस वितरक दल्लीराजहरा, बालोद, गुरुर, बिरेतरा, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा, देवरीबंगला, पापरा (कोबा) में हैं। ये वितरक भी अपने क्षेत्र के पंचायत में उज्जवला दिवस का आयोजन करेंगे। गैस एजेंसी कनेक्शन वितरण करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि नए हितग्राहियों के केवाईसी फार्म भरवाने में प्रगति लाए। बैठक में एसडीएम हरेश मंडावी, एसके गुप्ता, पीएल यादव, केएस नाग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...