- Hindi News
- National
- ककरेल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेकार पड़े डिस्पोजल में मिट्टी भरकर लगाई कलम
ककरेल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेकार पड़े डिस्पोजल में मिट्टी भरकर लगाई कलम
दल्लीराजहरा. शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के बच्चे कलम लगाते हुए।
भास्कर न्यूज | दल्लीराजहरा
स्कूलों में परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चे समर कैंप में नई-नई चीजें बनाना सीख रहे हैं।
शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के शिक्षक जैलेन्द्र रामटेके बच्चों को प्रकृति को जोड़ने व पर्यावरण की महत्व को समझाने के लिए डिस्पोजल गिलास में मिट्टी भर कर रख रहे हैं। जिसमें कलम लगाया जा रहा है। बारिश आने के बाद इसे रोपा जाएगा। बेकार पड़े डिस्पोजल में कमल लगाकर बच्चों का नाम लिखा जा रहा है। शिक्षक रामटेके ने बताया कि इस साल सौ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बच्चों को शैक्षिक शिक्षा के अलावा पर्यावरण सुरक्षा व संवर्धन की जानकारी दी जा रही है। करीना, पूजा, मुकेश, मयंक, डेविड, भूमिका, पायल, देवा, नरेन्द्र, जानकी लाल, लिलिमा, साधना सहयोग रहे हैं।