पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिखलाकसा पुल बन गया डेंजरजोन, 15 लोगों की मौत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

चिखलाकसा पुल बन गया डेंजरजोन, 15 लोगों की मौत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्ली से राजनांदगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर चिखलाकसा पुल में एक तरफ सड़क कट जाने से छोटे व दोपहिया वाहन चालकों के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस मार्ग पर 5 बार बड़े वाहन अनियंत्रित होकर पलट भी चुके हैं।

18 जून 2013 सेे अब तक यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। दल्लीराजहरा से कुसुम जाने वाले मार्ग पर चिखलाकसा ओवर ब्रिज एवं अरमुरकसा तालाब के सामने सड़क डेंजरजोन के रूप में तबदील हो चुका है। हांलाकि राजनांदगांव से अंतागढ़ तक एडीबी प्रोजेक्ट से 172 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। एडीबी प्रोजेक्ट के सब इंजीनियर राकेश गुप्ता ने बताया कि राजनांदगांव से कच्चे तक मुख्य मार्ग का निर्माण एडीबी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। चिखलाकसा ओवरब्रिज मार्ग पर भी डामरीकरण कर मार्ग निर्माण किया जाएगा। वहीं कुसुमकसा, अरमुरकसा मार्ग के बीच में पड़ने वाले गड्‌ढों को डामरीकरण कर व्यवस्थित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...