पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर से िडब्बे में पानी लेकर आते हैं वार्डवासी सुलभ शौचालय

घर से िडब्बे में पानी लेकर आते हैं वार्डवासी सुलभ शौचालय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगजीवन वार्ड 25 के सुलभ शौचालय गंदगी से अटा पड़ा है। जिसके कारण लोगों परेशानी होती है। सामुदायिक शौचालय में 2 माह से पानी नहीं होने की वजह से लोगों को खुद पानी लाकर शौचालय जाना पड़ता है ।सुलभ शौचालय के सभी नल बंद पड़े हैं। जिससे शौचालय परिसर में गंदगी फैल हुई है।

गुलाब बघेल, विजय साहू, अन्नू पिपरे, जवाहरलाल ने बताया कि सब्जी मार्केट के पास 2004 में निर्मित एक मात्र शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। लगातार शिकायत के बाद भी शौचालय में नपा ने पानी की व्यवस्था नहीं की है। वार्ड पार्षद भारती भगत ने बताया कि बोर से पाइप लाइन के द्वारा पानी शौचालय की टंकी में भरा जाता था। लेकिन 2 माह से जल स्तर गिरने के कारण टंकी तक पानी नहीं चढ़ पा रहा है। टैंकर भी सामुदायिक शौचालय तक नहीं पहुंच पाता। जिसके चलते परेशानी हो रही है।

सीएमओ एनआर चंद्राकर ने बताया कि वार्ड 25 के सुलभ शौचालय में पानी की समस्या की शिकायत मिली है। जल्द निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...