6 महीने स्तनपान के बाद बच्चों को दें ऊपरी आहार
दल्लीराजहरा|आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को कुपोषण मुक्ति अभियान चलाया गया। पार्षद सुरेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण स्तर में कमी लाने के लिए प्रयास कर ही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती सावरकर ने बताया कि कुपोषण दूर करने के लिए जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां का पहला पीला दूध पिलाना चाहिए। इससे बहुत सी बच्चों का रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगा। छह माह तक मां का दूध देना चाहिए। 6 माह स्तनपान के बाद ऊपरी आहार जैसे पत्तेदार सब्जी, मौसमी फल, सोयाबीन, दूध देना चाहिए।