दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने एनएसयूआई ने दल्ली में जलाई मोमबत्ती
दल्लीराजहरा|भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के नेतृत्व में शनिवार शाम 7 बजे उन्नाव और जम्मू कश्मीर में दुष्कर्म की घटना को लेकर जैन भवन चौक में प्रदर्शन किया। दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने कहा कि उन्नव और कठुआ जैसी घटना से यदि आरोपी सत्ताधारी पार्टी का विधायक है तो पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में इतनी देर क्यों लगाई। भाजपा शासन में महिलाएं व लड़कियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर जम्मू कश्मीर और उत्तरप्रदेश की बेटियों को त्वरित न्याय देने की मांग की। इस दौरान भरत, सुमित, दिनेश, रणजीत, जय, सन्तोष, राहुल, प्रशांत राव, बोनी आदि मौजूद रहे।