पंडरदल्ली में आंगनबाड़ी के बच्चों को मिला नया भवन
दल्लीराजहरा|वार्ड 2 पंडरदल्ली के कच्चे दफाई में रविवार काे आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन पार्षद अरूणा ठाकुर ने किया।
उन्होंने कहा कि किराए के मकानों में आंगनबाड़ी संचालित होने से जहां बच्चों व कार्यकर्ताओं को परेशानी होती थी। वहीं काम पूरा होने के बाद कच्चे दफाई में नया आंगनबाड़ी भवन बनने से वार्ड के छोटे बच्चों को सुविधा होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य करने में परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशावती, लक्ष्मी डोंगरे, सहायिका अनिता, सुशीला, गौरी, समुंदा, ऊषा, कमल बाई, जीवन साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।