पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सभा में बताई पेंशनरों की समस्या

ग्राम सभा में बताई पेंशनरों की समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरी | कचनारा में ग्राम सभा की बैठक दलौदा तहसीलदार मुकेश सोनी की अध्यक्षता में हुई। ग्रामवासियों ने समस्याओं में पीएम आवास, पेयजल समस्या, नालियों की साफ सफाई का अभाव, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड ना बनने की परेशानी बताई। तहसीलदार सोनी ने ग्रामवासियों को शासन की आवास एवं श्रमिक पंजीयन योजनाओं की जानकारियां दी। पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। सरपंच गोविंद कुंवर सोलंकी, सचिव धर्मेंद्र रावल, सहायक सचिव बहादुर आंजना, मदन धनगर, कमालुद्दीन कुरैशी शिवपाल सिंह राजावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...