पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल का सट्‌टा पकड़ा, 4.5 लाख का हिसाब मिला

आईपीएल का सट्‌टा पकड़ा, 4.5 लाख का हिसाब मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर/दलौदा | दलौदा में कृषि मंडी के पास एक दुकान के भीतर से पुलिस ने आईपीएल का सट्‌टा पकड़ा है। आराेपी के कब्जे से साढ़े 4 लाख रुपए का हिसाब बरामद हुआ है। सिटी कोतवाली टीआई विनोदसिंह कुशवाह ने बताया दलौदा व मंदसौर पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की। चित्तौड़गढ़ निवासी मो. सलीम दलौदा में सट्‌टा चला रहा था। वह गाड़ी को एक से दूसरे पाइंट पर लगातार मूव करता था। सूचना पर रात को आरोपी को पकड़ा। उसके पास से लैपटॉप, 5 मोबाइल, इंटरनेट कनेक्टर के साथ 4 लाख 45 हजार रुपए का हिसाब भी मिला है। वह रविवार रात को चैन्नई सुपर किंग और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के दौरान पकड़ाया। उससे अन्य स्थानों की लोकेशन व सहयोगियों के नामों को लेकर पूछताछ की गई। जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...