पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षण... कलेक्टर ने मंडी की व्यवस्थाएं देखीं

निरीक्षण... कलेक्टर ने मंडी की व्यवस्थाएं देखीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलौदा | कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बुधवार शाम मंडी का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे गेहूं, चना, सरसों की व्यवस्था को देखा। इसमें चने की क्वालिटी हल्की होने पर नाराजगी जताई और निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान खुले में पड़े गेहूं, चना को तत्काल वेअर हाउस तक पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा, एसडीएम एस.एल. शाक्य, तहसीलदार मुकेश सोनी, मंडी उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सरपंच विपिन जैन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...