दलौदा | ग्राम पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना कमिश्नर व आईजी ने की। वे शुक्रवार को दलौदा पहुंचे थे। यहां सभी ने पेयजल, सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन व ग्राम पंचायत में किए विकास कार्यों को देखा तथा उत्कृष्ट कार्यों हेतु सरपंच विपिन जैन की सराहना की व अन्य ग्राम पंचायतों को भी जैन के कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।