31 मई को सीएम दमोह आएंगे
दमोह| कलेक्टर डॉ. विजय कुमार जे ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा बैठक के दौरान अधिकारियों को बताया कि 31 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दमोह आएंगे। जो तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस और सामग्री का वितरण तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हितलाभ प्रदान करेंगे। बैठक में नवागत कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागों में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।