हटा मंडी में चना की खरीदी का लोड कम करने के लिए कलेक्टर ने दिए आदेश
दमोह| कलेक्टर विजय कुमार जे ने सोमवार को पथरिया और हटा मंडी में चना खरीदी को लेकर चल रही मारामारी को कम करने के लिए हटा में धर्मकांटा से तौल करने और हटा कॉलेज मैदान में खरीदी करने के निर्देश दिए। इसी तरह पथरिया मंडी और तीन समितियों को भी खरीदी के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।