पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की जिलास्तरीय बैठक आज

भाजपा की जिलास्तरीय बैठक आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की जिलास्तरीय बैठक आज

दमोह| भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा की जिलास्तरीय बैठक 22 मई को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय में बुलाई गई है। भजापा की बैठक में संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, वित्त मंत्री जयंत मलैया, सांसद प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसद, विधायकगण, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

टीएल मीटिंग हर सोमवार को सुबह 10 बजे होगी

दमोह| कलेक्टर विजय कुमार जे बताया कि प्रत्येक सोमवार को होने वाली टीएल मीटिंग अब सुबह 10 बजे से होगी। टीएल मीटिंग में दमोह जिले के समस्त विभाग प्रमुख बैठक में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कर लें।

अमित सिंह संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

दमोह| मप्र तृतीय वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताघ्यक्ष अरुण द्विवेदी ने सहायक शिक्षक अमित सिंह को सागर संभाग का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए जिला संयोजक प्रमोद असाटी, सुरेंद्र अजवानी, रामशंकर दुबे, बृजेश शर्मा, विष्णु शर्मा, राजदत्त नगायच, राजू गांगरा, केपी अहिरवार सहित अनेक लाेगों ने बधाइयां दीं हैं।

खबरें और भी हैं...