पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... भागवत कथा वह अमूल्य संजीवनी है, जिसके श्रवण से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है: नारायण दास

धर्म... भागवत कथा वह अमूल्य संजीवनी है, जिसके श्रवण से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है: नारायण दास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह|शहर के ज्वाला माई चौराहा के पास भागवत कथा की बैठकी के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 9 बजे से बंूदाबहू मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो घंटाघर, बकौली, टॉकीज चौराहा होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। इस दौरान बालिकाएं सिर पर कलश लिए चल रहीं थीं। वहीं बग्गी पर संत व कथावाचक विराजमान थे। शाम को कथा में कथावाचक नारायण दास ने भागवत कथा की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह अमूल्य संजीवनी है, जिसके श्रवण से मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है।

विकास यात्रा... खामखेड़ा में वित्त मंत्री ने सामुदायिक भवन का भूमिपूजन व स्कूल भवन का लोकार्पण किया

दमोह| विकास यात्रा के तहत वित्त मंत्री जयंत मलैया ने सोमवार को ग्राम खामखेड़ा में 12 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही विधायक निधि से 4 लाख की लागत से बनें सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भवन का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर श्री मलैया ने कहा सरकार गांव के सर्वांगीण विकास के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछ गया है अब सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने हर वो जरूरी कदम उठा रही है जो आवश्यक है। वित्त मंत्री ने कहा यहां सड़क की मांग की गई है शीघ्र बनवाई जाएगी। गांव में सामुदायिक भवन बन रहा है अब यहां शादी और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सुविधा हो जाएगी। उन्होंने भूमिदान दाता की सराहना की। मलैया ने सतधरू और सीतानगर सिंचाई परियोजना की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

सम्मान...प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

दमोह| ग्राम पालर में विकास यात्रा के दौरान वित्त मंत्री जयंत मलैया ने ग्राम के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर सम्मान किया और उन्हें नगद राशि भी प्रदान की। यहां कक्षा 12वीं में प्रिया खरे और कक्षा 10वीं में मोहन पटेल, निखिल पटेल और रवि पटेल को 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मलैया ने कहा कि अच्छे अंक लाने वाले छात्रों की पढ़ाई का आगे का खर्चा सरकार स्वयं उठाएगी, इसलिए अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं ताकि आगे जाकर उनका भविष्य उज्जवल बन सके। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मांग ... अतिथि शिक्षकों ने मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

दमोह| मप्र अतिथि शिक्षक संगठन ने सोमवार को अतिथि शिक्षको को स्थायी व सम्मानजनक नौकरी देने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया हैं कि सरकारी स्कूलों में बेहतर परिणाम देने वाले अतिथि शिक्षकों का भविष्य आज तक असुरक्षित है, इसलिए गुरूजी की तरह अतिथि शिक्षकों की विभागीय परीक्षा लेकर नियमित किया जाए, अप्रशिक्षित अतिथि शिक्षकों को समय देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाए एवं पद स्थायी कर 12 माह का वेतन दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालो में चंद्रशेखर राय, राघवेंद्र सिंह लोधी, मिथलेश तिवारी जबेरा, इमाम खान, माधव पाठक, राहुल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सक्सेना, चरन सिंह, बहादुर सिंह, सुनील सेन, जगदीश विश्वकर्मा मौजूद थे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है s.mourya@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9977001072

खबरें और भी हैं...