पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हायर सेकंडरी परीक्षा पास करने वाले छात्रों को भविष्य की राह बताई

हायर सेकंडरी परीक्षा पास करने वाले छात्रों को भविष्य की राह बताई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपी कॅरियर मित्र डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया

भास्कर संवाददाता | दमोह

एक्सीलेंस स्कूल में हायर सेकंडरी परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं की सोमवार को काउंसलिंग की गई।

इस मौके पर हायर सेकंडरी परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को भविष्य में किस विषय से स्नातक करना है, किस विषय में दिलचस्वी है और उनमें आने वाले समय में कौन-कौन सी परेशानी आएगीं। इससे अवगत कराया गया। उन्हें भविष्य की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान छात्रों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कई सवाल भी किए और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। सुबह 10 बजे हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने काउंसलिंग के दौरान बच्चों का उत्साहित किया। इस मौके पर एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य केके पांडे ने बताया कि बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की काउंसलिंग की जा रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के द्वारा मॉडल स्कूल टीटी नगर भोपाल में किया गया। इसे दूरदर्शन और आकाशवाणी के द्वारा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल में छात्र पहुंचे और काउंसलर से आगे की पढ़ाई को लेकर और भविष्य में उसकी उपयोगिता को लेकर सवाल किए। जिन काउंसलरों द्वारा छात्रों की काउंसलिंग की जा रही है उन्हें चार दिनों की ट्रेनिंग दी गई है। काउंसलिंग कर रहीं कमलेश शुक्ला ने बताया कि हायर सेकंडरी परीक्षा पास करने के बाद बच्चों के सामने कई सवाल होते हैं, जैसे कि किस विषय से ग्रेजुएशन किया जा सकता है। भविष्य में उन्हें किस विषय को चुनने पर क्या मौका मिलेगा।

इस बीच सभी को एमपी कॅरियर मित्र डाउनलोड करने के लिए भी कहा गया है। बताया गया कि कि जिन बच्चों के पालकों की आय 6 लाख रुपए से कम है, उनकी फीस सरकार वहन करेगी। जो बच्चे सरकारी या निजी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं उन सभी बच्चों की फीस सरकार वहन करेगी।

एक्सीलेंस स्कूल में मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा गया, छात्रों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री से कई सवाल भी किए

एक्सीलेंस स्कूल में बच्चों ने स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का ऑनलाइन कार्यक्रम देखा।

नि:शुल्क योग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया

दमोह। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में सरस्वती शिशुमंदिर स्कूल दमोह में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाकौशल प्रांत उपाध्यक्ष अरूण पटेवार, विजय जैन, केके परोहा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान बताया गया कि 21 मई से 20 जून तक एक माह तक सिंधी महिला मंदिर, गायत्री मंदिर, रानी अवंती बाई सामुदायिक भवन, अन्नपूर्णा कालोनी, सिद्धी विनायक कालोनी ग्राम भड़ावारी तथा ग्राम तेजगढ़ में योग प्रशिक्षकोंं के द्वारा योग शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...