दमोह | सोमवार की सुबह एक स्टेडियम के सामने दमोह-जबलपुर हाइवे पर गेहूं की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली का पहिया गड्ढे में गिरने से एक साथ पांच-छह बोरियां नीचे गिर गई। जो सड़क पर गिरते ही फट गईं और गेहूं चारों ओर फैल गया।
लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को आवाज देकर रूकवाया, इसके बाद ट्रैक्टर मालिक द्वारा बीच सड़क पर बिखरे गेहूं को उठाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क पर पड़े गेहूं से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। किसान ने बताया कि पुलिया के पास गड्ढे में पहिया के कारण कुछ आवाज आई थी, संभवत: उसी कारण बोरियां नीचे गिर गईं।