सोमवार की शाम जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर पुलिस चौकी के सामने ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर को लेकर वापस जा रहे एक ट्रक ने डॉ. गिरीश जैन की कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार गिरीश जैन बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। अस्पताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन के खाली सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक एमपी 18जी 1854 अचानक अस्पताल के गेट पर रूक गया।
इसी दौरान डॉ. डॉ. गिरीश जैन अस्पताल से ड्यूटी करके अपनी कार से निकल रहे थे। ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को पीछे करना शुरू कर दिया जिससे डॉक्टर की कार साइड का हिस्सा ट्रक की चपेट में आ गया। लोगों द्वारा जोर से आवाज में लगाए जाने के बावजूद ट्रक चालक लापरवाह बना रहा। डॉ. जैन ने बताया कि उनकी कार एमपी 04 सीके 4075 को ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। इस दौरान मेन गेट पर भीड़ लगने से मरीजों को आने-जाने में परेशानी हुई।