तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला 20 फीट ऊंचे पेड़ से गिरी, घायल
दमोह|इस समय जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने का काम जोरों पर चल रहा है। सोमवार को 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला अचानक नीचे गिर गए। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दमोह-छतरपुर जिले की सीमा से लगे ग्राम मझौला जिला छतरपुर निवासी फुलूबाई पति रामप्रसाद यादव गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी।
इसी दौरान वह 20 फीट ऊंचे तेंदू के पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रही थी। तभी अचानक असंतुलित होने के कारण वह नीचे गिर गई। जिससे उसके कमर में चोट आने के कारण बक्सावाहा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।