पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस आॅपरेटर्स की हड़ताल से परेशान रहे यात्री, कई जगह चोरी छिपे सवारियां लेकर आए बस चालक

बस आॅपरेटर्स की हड़ताल से परेशान रहे यात्री, कई जगह चोरी-छिपे सवारियां लेकर आए बस चालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस ऑपरेटर्स की हड़ताल के चलते सोमवार को यात्री काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी के चलते यात्री बस स्टैंड पर घंटों बस स्टैंड पर बैठे रहे, बाद में ऑटो व निजी वाहनों से महंगा किराया देकर गंतव्य पर पहुंचे। इस दौरान शहर के निजी व सरकारी दाेनों बस स्टैंड पर दिन भर सन्नाटा छाया रहा।

हैरानी की बात तो यह है कि हड़ताल के बावजूद भी कई बसों चलती रहीं, जिन्हें चोरी छिपे शहर के अंदरूनी रास्तों से लाया गया और सवारियों को उतारा गया। सोमवार की दोपहर 12 बजे मनका से बांदकपुर जाने वाली तास कंपनी की बस सरस्वती स्कूल के पीछे आकर खड़ी हुईं, जहां पर सवारियों को वहीं पर उतार दिया गया। जिससे यात्रियों को पैदल ही बस स्टैंड जाना पड़ा। गौरतलब है कि बस ऑपरेटर्स द्वारा किराए में बढ़ोत्तरी को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी।

गंतव्य तक जाने के लिए परेशान रहे यात्री: बसों की हड़ताल से कई यात्री भीषण गर्मी में अपने परिवार व बच्चों के साथ परेशान नजर आए। यात्री विजय कुमार अहिरवार ने बताया कि उन्हें परस्वाहा गांव जाना था, लेकिन कोई साधन नहीं मिल रहा है। इतनी दूर तक ऑटो से भी नहीं जा सकते। इसी तरह मालती रैकवार, कमला रैकवार ने बताया कि उनके परिवार में धार्मिक कार्यक्रम है, इसलिए जाना जरूरी है, लेकिन यहां पर कोई भी बस नहीं जा रही है।

स्कूल के पास चोरी छिपे सवारियों को उतारती बस। इनसेट में: हड़ताल से यात्री परेशान रहे।

आज भी जारी रहेगी

बसों की हड़ताल

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बस ऑपरेटर्स संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। जिसके चलते आगे भी बसों की हड़ताल जारी रहेगी। बस ऑपरेटर्स संघ के अध्यक्ष शमीम कुरैशी ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि सहित मांगें हैं, जब तक शासन द्वारा मांगों के संंबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाता जब तक हमारी हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...