पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर के आठ मंदिरों में चाेरों ने लगाई सेंध, छत्र और चंवर चोरी

सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर के आठ मंदिरों में चाेरों ने लगाई सेंध, छत्र और चंवर चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया

भास्कर संवाददाता | पटेरा

जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिरों में ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कुंडलपुर प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि मंदिर के प्रबंधक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि जब वह सुबह सोकर उठे तो मंदिर 10 से 18 तक चोरी होना प्रतीत हुई। जब पास से जाकर देखा तो मंदिरों के ताले टूटे हुए थे। जिसमें मंदिर नं. 10 में दरवाजे के टूटे हुए था और ताला भी टूटा था। इसी तरह मंदिर 11 का ताला टूटा मिला था।

इसके अलावा मंदिर नं. पंद्रह, सोलह, सत्रह, अठारह के आगे लोहे के दरवाजे के ताले टूटे मिले। कुल मिलाकर पांच छत्र, दस चंवर चोरी गए हैं, जिन पर सोने व चांदी की पालिश थी। जिनकी कीमत करीब दस हजार रूपए है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमोह से डॉग स्काइड व एफएसएल टीम भी पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने धारा 457 380 के तहत मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है पहले भी कुंडलपुर मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी हैं। इसके बाद कुंडलपुर क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे।

सीसीटीवी फुटेज से

करेंगे मिलान

पटेरा थाना प्रभारी इस्माइल खान ने बताया कि सनत कुमार जैन की सूचना पर विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है। पूछताछ और बयानों के आधार पर मामला अंदरूनी जान पड़ रहा है। वारदात के सीसीटीवी फुटेज, वहां पर रात रूकने वाले लोगांे की लिस्ट मिलाई जा रही है। चोर कहीं बाहर से नहीं आया है। इसको लेकर हम जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचने वाले है। एक-दो दिन के अंदर ही चोर सबसे के सामने होगा।

खबरें और भी हैं...