पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी का कहर जारी, अभी राहत की उम्मीद नहीं, 45 डिग्री रहा तापमान

गर्मी का कहर जारी, अभी राहत की उम्मीद नहीं, 45 डिग्री रहा तापमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप कहर बरपा रखी है। सोमवार को भी दिन भर गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30.05 दर्ज किया गया। दिन भर शहर की सड़कें सूनीं रहीं, राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आए। कृषि उपज मंडी में किसान अपनी फसल बेचने के लिए आए बैठे-बैठे ही सो गए। इधर देर शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं।

दरअसल गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट पर सोमवार को दमोह का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिन से सूर्य देव के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे से ही नागरिक अपने घरों में कैद होना शुरु हो गए। उधर युवाओं ने डुबकी लगाकर गर्मी से बचने का प्रयास किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज अहिरवार ने बताया कि अभी आग बरसाती गर्मी का असर तेज हो रहा है।



शहरी क्षेत्र में लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों नहा कर गर्मी से निजात पाने का प्रयास किया। लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। आसमान से बरसती आफत से

लोगों को झुलसा रही है। दोपहर में अंबेडकर चोराहा, घंटाघर चौक और कीर्ति स्तंभ चौराहा तेज धूप के कारण सुनसान रहा।

खबरें और भी हैं...