शहर से 7 किमी दूर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अथाई में खेत में बनी एक झोपड़ी में बीती रात एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह जब आसपास के लोग टहलने गए तो घर के बाहर दीवारों पर खून के धब्बे नजर आए। जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी लगते ही एसपी विवेक अग्रवाल, सीएसपी आरएन प्रजापति, टीआई विनोद शंकर यादव सहित एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूक्ष्मता से जांच की। फिलहाल पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
देहात थाना प्रभारी विनोद शंकर यादव ने बताया कि सियारानी पति गोटी पटेल 95 अथाई गांव के पास खेत में आम के बगीचे में बनी झोपड़ी में अकेले रहती थी। सुबह मुख्य सड़क पर रहने वाले प्रेमसिंह की बेटी जब शौच के लिए आम के बगीचे के पास से निकली तो सियारानी के मकान के बाहर दरवाजे के सामने करीब एक बोरी सूखे आम की अमकरियां बिखरी हुई नजर आईं। साथ ही पास में दीवारों पर खून के धब्बे लगे हुए थे। मौके पर ही एक बड़ा पत्थर पड़ा था, जो कि खून का सना था। यह देखकर वह अपने घर गई और परिवार के लोगों को घटना बाई। इसके बाद प्रेम सिंह आसपास के लोगों को बुलाकर यहां पहुंचा तो, घटनास्थल देखकर उन्हें यह समझने में देर नहीं लगी कि महिला के साथ कोई बड़ी बारदात हुई है। पुलिस ने खेत मालिक को फोन पर सूचना दी। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस का डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। जिसने घटना स्थल से 10 दूर नाला के पास कुछ समय बिताया, यहां पर पुलिस को खून के धब्बा मिले। इसी नाला के उस ओर भी करीब 80 मीटर की दूरी पर खून के धब्बे मिले।
एसपी, सीएसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा, पुलिस डॉग चारों ओर घूमकर वापस लौटा
पुलिस व एफएसएल अधिकारी किरण सिंह ने जब मकान के अंदर जाकर जायजा लिया तो महिला की लाश सियारानी खटिया पर निवस्त्र हालत में पड़ी थी। साथ ही मकान के बाहर दीवारों पर पास में ही खून के धब्बे थे, साथ ही दरवाजे के बाहर खून से सना पत्थर पड़ा था। इसके साथ ही महिला की हरे रंग की साड़ी एवं गले में पहनने वाली माला भी बाहर पड़ी थी। जिस पत्थर से महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई वह करीब 10 किलो वजनी था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी आरोपी ने घर में घुसकर आम की खटाई चोरी करने का प्रयास किया, इस बीच महिला जाग गई और दोनों में संघर्ष हो गया। जिस पर आरोपी ने महिला का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
भास्कर संवाददाता | दमोह
शहर से 7 किमी दूर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अथाई में खेत में बनी एक झोपड़ी में बीती रात एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह जब आसपास के लोग टहलने गए तो घर के बाहर दीवारों पर खून के धब्बे नजर आए। जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी लगते ही एसपी विवेक अग्रवाल, सीएसपी आरएन प्रजापति, टीआई विनोद शंकर यादव सहित एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूक्ष्मता से जांच की। फिलहाल पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
देहात थाना प्रभारी विनोद शंकर यादव ने बताया कि सियारानी पति गोटी पटेल 95 अथाई गांव के पास खेत में आम के बगीचे में बनी झोपड़ी में अकेले रहती थी। सुबह मुख्य सड़क पर रहने वाले प्रेमसिंह की बेटी जब शौच के लिए आम के बगीचे के पास से निकली तो सियारानी के मकान के बाहर दरवाजे के सामने करीब एक बोरी सूखे आम की अमकरियां बिखरी हुई नजर आईं। साथ ही पास में दीवारों पर खून के धब्बे लगे हुए थे। मौके पर ही एक बड़ा पत्थर पड़ा था, जो कि खून का सना था। यह देखकर वह अपने घर गई और परिवार के लोगों को घटना बाई। इसके बाद प्रेम सिंह आसपास के लोगों को बुलाकर यहां पहुंचा तो, घटनास्थल देखकर उन्हें यह समझने में देर नहीं लगी कि महिला के साथ कोई बड़ी बारदात हुई है। पुलिस ने खेत मालिक को फोन पर सूचना दी। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस का डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। जिसने घटना स्थल से 10 दूर नाला के पास कुछ समय बिताया, यहां पर पुलिस को खून के धब्बा मिले। इसी नाला के उस ओर भी करीब 80 मीटर की दूरी पर खून के धब्बे मिले।
दमोह। घटना स्थल पर बैठे ग्रामीण व परिजन। इनसेट : नाले के पास मिले खून के धब्बों को सूंघता डॉग स्काइड।
Áआम के बगीचे की रखवाली करती थी महिला: महिला के पुत्र 70 वर्षीय मुल्लन पटेल ने बताया कि पहले यह जमीन उन्हीं की थी, लेकिन पिता ने करीब 20 साल पहले यह जमीन आमचौपरा गांव के नारायण यादव को बेच दी थी। उन्होंने बताया कि कह हम लोग तीन भाई हैं। जिसमें बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। इसलिए जमीन मालिक ने उसे खेतों व बगीचे की रखवाली के लिए वहीं पर रहने की इजाजत दे दी। जिसके बदले में हर साल महिला को कुछ खाने-पीने की सामग्री दे देते थे।
Áअकेले रहकर करती थी गुजरबसर : जिससे करीब 20 साल से सियारानी यहीं पर अकेली रहकर रखवाली कर अपना जीवन गुजर बसर कर रही थी। आम के बगीचे में आम को सुखाकर अमकरियां भी बनाती थी। जिसे आसपास के लोग कुछ रुपए देकर खरीदकर ले जाते थे। बताया गया है कि बगीचे में आसपास के गांव के लोग अपनी बकरियां चराने भी आते थे। वहीं कुएं के पास पानी पीते थे। सियारानी सभी लोगों से घुली-मिली थी।
80 मीटर दूर मिले खून के निशान
पुलिस जांच के दौरान नाले के दूसरी खेत में 80 मीटर दूर भी खून के निशान मिले हैं। इसके साथ नाले में भी कुछ खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस डॉग को सभी जगह ले जाया गया लेकिन वह आसपास ही घूमता रहा। जिससे पुलिस किसी तथ्य पर नहीं पहुंच पाई। दिन में पड़ताल करने के बाद शाम को फिर से थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आसपास पूछताछ की। देहात थाना प्रभारी विजय शंकर यादव का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। अभी आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।