देवरी जमादार गांव निवासी बस कंडक्टर रणधीर पिता बदन सिंह ने एसपी को आवेदन देकर उसके साथ मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। रणधीर सिंह ने बताया कि वह बीते छह साल से एक तेरा सहारा कंपनी में बस कंडक्टरी कर रहा है। जो बांदकपुर से देवरी तक चलती है। रविवार को दोपहर दो बजे हटरी तिराहा पर गन्नू सिंह व उसके दो साथी द्वारा बस रूकवाकर चालक धरम और उसके साथ मारपीट की और हाथ में बंदी छीन ली। इसके साथ ही 1700 रूपए भी छीन लिए। जिसकी शिकायत इमलिया चौकी में कराने गए तो वहां पर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। बाद में बड़ी मुश्किल से आवेदन लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर लूट एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया जाए।